Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के गायब होते ही क्षेत्र में उम्मीदवारों की लगी कतार
Mauganj Assembly Constituency Politics: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) के क्षेत्र से गायब होते ही उनकी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की कतार लग गई है, जिसमें कई भाजपा नेता, व्यापारी, समाजसेवी से लेकर पुलिस विभाग के अधिकारी तक शामिल है

Mauganj News: मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) कथित मूसा गैंग से अपनी जान को खतरा बताते हुए लगभग 40 दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से गायब चल रहे हैं, मऊगंज विधायक इस कदर लापता है कि अब उन्हें ढूंढने के लिए लोग कलेक्टर एसपी से गुहार लगा रहे हैं.
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का कार्यालय जहां कभी लोगों की खूब चहल-पहल हुआ करती थी आज वह कार्यालय सूना पड़ा हुआ है, लिहाजा अब प्रदीप पटेल के गायब होते ही मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों की कतार लग चुकी है.
प्रदीप पटेल के बयान ने बढ़ाया उम्मीदवारों का हौसला
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) दूसरी बार मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, हाल ही में प्रदीप पटेल द्वारा अपने परिजनों से फोन पर बातचीत की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
परिजनों से बातचीत के दौरान प्रदीप पटेल ने कहा कि “अभी 3 साल बचे हैं, देखते हैं आगे राजनीति करेंगे या नहीं” विधायक प्रदीप पटेल के इस स्टेटमेंट ने मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने का ख्वाब सजाए उम्मीदवारों का हौसला बढ़ा दिया है, जिसके कारण अब लोग विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं.
ALSO READ: Rewa News: कोलकाता में है मऊगंज विधायक, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कोई खतरा नहीं है
प्रदीप पटेल का राजनीतिक दाँव पड़ा उल्टा
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल अपना काम करवाने के लिए हर बार एक ही पैटर्न का इस्तेमाल करते थे, प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए प्रदीप पटेल अक्सर धरने पर बैठ जाया करते थे, इसी धरना के कारण प्रदीप पटेल ने कई बार अपना काम भी करवाया.
लेकिन विधायक प्रदीप पटेल का धरना वाला दाँव मोहन सरकार में उल्टा पड़ गया, लिहाजा इस बार प्रदीप पटेल की कोई सुनने को तैयार नहीं है, प्रदीप पटेल से सत्ता और संगठन दोनों नाराज चल रहे हैं क्योंकि पहले भी प्रदीप पटेल को समझाइस दी जा चुकी है, लेकिन प्रदीप पटेल मानने को तैयार नहीं है.
क्षेत्र में उम्मीदवारों की लगी कतार
मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के अपने विधानसभा क्षेत्र मऊगंज से गायब होते ही उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने लगी है, विधायक बनने का ख्वाब सजाए कई उम्मीदवार अब विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर लगातार जनसंपर्क भी कर रहे हैं.
इस लिस्ट में कई भाजपा के नेता, व्यापारी, समाजसेवी और अधिकारी शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे अधिक चर्चा एक पुलिस अधिकारी की हो रही है जो इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखने की कोशिश में लगे हैं.
ALSO READ: Mauganj Rojgar Mela: मऊगंज जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, 12 कंपनियों द्वारा होगा युवाओं का चयन





