Madhya PradeshRewa news

Rewa News: कोलकाता में है मऊगंज विधायक, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कोई खतरा नहीं है

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला (Deputy CM Rajendra Shukla) ने की बात, उपमुख्यमंत्री ने कहा विधायक कोलकाता में है और उन्हें कोई खतरा नहीं है

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: मध्य प्रदेश की मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (Mauganj BJP MLA Pradeep Patel) पिछले 40 दिनों से अपनी विधानसभा क्षेत्र से लापता चल रहे हैं, कथित तौर पर विधायक का कहना है कि उन्हें किसी “मूसा गैंग” से खतरा है, जिसको लेकर उनके वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिसमें विधायक प्रदीप पटेल अपने परिजनों को घर से बाहर न निकलने, सामान ऑनलाइन मंगाने और गेट लॉक करने की हिदायत देते कमरे में कैद हुए थे.

विधायक प्रदीप पटेल द्वारा अपनी जान को खतरा बताने की वजह से सियासत गर्म हो गई है, और विपक्ष लगातार हमलावर है, इसके अलावा विधायक प्रदीप पटेल की इस बात ने खुद उनकी सरकार और कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

ALSO READ: Ladli Behna Yojana: इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त

कोलकाता में है मऊगंज विधायक-  डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला (Deputy CM Rajendra Shukla) ने प्रदीप पटेल को लेकर एक बयान दिया, जिसमें वे यह कह रहे हैं कि उनकी मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल से बात हुई, वह कोलकाता में है और बिल्कुल सुरक्षित है, जल्द ही वह वापस आएंगे, इसके अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खतरे जैसी कोई बात नहीं है, उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है वह बिल्कुल सुरक्षित है.

अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे मऊगंज विधायक

मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल (BJP MLA Pradeep Patel) लगातार अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, जिसके कारण कहीं ना कहीं सत्ता और संगठन भी उनसे नाराज चल रहा है, लगातार सरकार विरोधी गतिविधि के कारण उन्हें कई बार भोपाल में समझाइस भी दी जा चुकी है, लेकिन विधायक है कि मानने को तैयार नहीं है.

मध्य प्रदेश जहां डबल इंजन की भाजपा सरकार है मोहन यादव मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ गृह मंत्री भी हैं, इसके अलावा मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल की सुरक्षा के लिए दो गनमैन भी तैनात है, इसके बावजूद भी विधायक मूसा गैंग का नाम लेकर खुद को खतरा बता रहे हैं,

आपको बता दें कि जिस मूसा गैंग का जिक्र मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा किया गया है, हाल ही में मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने इसका खंडन किया है, मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने हाल ही में यह कहा था कि मैं इसका खंडन करता हूं मऊगंज जिले में कोई भी मूसा गैंग सक्रिय नहीं है.

ALSO READ: Mauganj Rojgar Mela: मऊगंज जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, 12 कंपनियों द्वारा होगा युवाओं का चयन

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!