Madhya Pradesh

Dindori Crime News: डिंडोरी में महिला की गला रेतकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, इलाके में सनसनी

WhatsApp Group Join Now

Dindori Crime News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के अमरपुर में एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को हुआ शक

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई बताई जा रही है। महिला का शव उसके घर के अंदर मिला। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही अमरपुर और समनापुर की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

Read Also: MP News: कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को की अपील, आदिवासी परिवारों में पैदा हों 5-5 बच्चे

बालाघाट से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए बालाघाट से एक फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। वह अहम सबूत जुटा रहे हैं ताकि हत्या के पीछे की वजह का पता चल सके और हमलावर की पहचान हो सके।

हत्या की वजह और आरोपी की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला की हत्या किसने और क्यों की। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाल रही है।

Read Also: Anuppur Accident: कोतमा में दो बाइकों की टक्कर, 3 की मौत और 4 घायल

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!