हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम
पहले हिंदू नाम बताकर युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी इमरान हुसैन उर्फ सुपर पिछले 2 महीने से फरार है, जिस पर अब 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. इस मामले में आरोपी इमरान हुसैन उर्फ सुपर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. आरोपी पिछले करीब दो महीने से फरार चल रहा है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार, रतलाम की 30 वर्षीय युवती ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की थी. बाद में उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए.
शादी का झांसा देकर पहले पहले पति से कराया तलाक
पीड़िता के मुताबिक उस समय उसकी शादी हो चुकी थी. आरोपी ने उसे अपने पति से अलग होने के लिए कहा और तलाक लेने के लिए दबाव बनाया. जब युवती का अपने पति से तलाक हो गया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने 29 दिसंबर 2025 को पुलिस में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.
आरोपी इमरान हुसैन उर्फ सुपर पर 10 हजार का ईनाम
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी इमरान हुसैन उर्फ सुपर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्तार नहीं हो सका है. इससे पहले 5 जनवरी 2026 को पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त का इंतजार खत्म, इस तारीख को आएंगे 1500 रुपये
आरोपी के लगातार फरार रहने के कारण अब पुलिस अधीक्षक ने इनाम की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी.
हाल ही में दिया था दसवीं का आखिरी पेपर, घर में पढ़ रही थी बेटी… पिता ने आवाज दी और थम गई सांसें





