Indore Fire News: इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में धार रोड पर स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतलें बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
चंदननगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धार रोड स्थित प्लास्टिक की पानी की बोतलें बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुई। अचानक आग लगी और देखते ही देखते फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से में फैल गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग और धुआं देखकर स्थानीय लोग घबरा गए और तुरंत दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी।
Read Also: मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, कुएं के पास मिला शव; दो संदिग्ध हिरासत में
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि नुकसान का सही आंकड़ा अभी पता नहीं चल पाया है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है। अधिकारी कई संभावनाओं की जांच कर रहे हैं जिसमें शॉर्ट सर्किट होना भी शामिल है। प्रशासन अभी कुल नुकसान का आकलन कर रहा है। किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।
Read Also: उज्जैन में डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिले CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर हुई चर्चा





