Madhya Pradesh

मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, कुएं के पास मिला शव; दो संदिग्ध हिरासत में

WhatsApp Group Join Now

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गरोठ थाना क्षेत्र के लुक्का गांव में एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। दो दरिंदों ने 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध से इलाके में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

सोमवार से लापता थी मासूम, मंगलवार सुबह मिला शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के पिता और आरोपी लुक्का गांव में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। कल सोमवार जब बच्ची लापता हो गई तो घबराए हुए परिजनों ने गरोठ थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार वालों ने बच्ची को खोजने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश शुरू की।

मंगलवार सुबह गांव के कुएं के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई। दरिंदों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

दो संदिग्ध हिरासत में, SP को भी झेलना पड़ा विरोध

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है और इलाके में स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस अमानवीय कृत्य ने एक बार फिर समाज और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार मीना जब गरोठ पहुंचे तो उन्हें आक्रोशित भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों के भारी गुस्से के चलते स्थानीय निवासियों ने इलाके में जगह-जगह चक्का जाम कर दिया है।

Read Also: उज्जैन में डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मिले CM मोहन यादव, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर हुई चर्चा

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!