Madhya Pradeshसरकारी योजना

MP News: मऊगंज समेत 4 जिलों में खुलेंगे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कैबिनेट से मंजूरी

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश के मऊगंज, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिले में अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थापित किए जाएंगे. जिसके लिए मोहन कैबिनेट ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने पत्रकार वार्ता करते हुए यह बताया कि इस निर्णय से इन जिलों के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को राहत मिलेगी.

ALSO READ: MP News: BJP विधायक का वीडियो वायरल, जिला पंचायत चुनाव में 10 सदस्यों को खरीदने के दावे से मचा सियासी बवाल

मऊगंज के लोगों को मिलेगी राहत

रीवा से अलग करके मऊगंज को 53 वा जिला बनाया गया था लेकिन अब भी कई विभाग रीवा जिले से ही संचालित हो रहे हैं, मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी रीवा से ही संचालित हो रहा है, जिसके कारण शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों को कामकाज के लिए रीवा जाना पड़ता है लेकिन मऊगंज में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलने के बाद यहां के लोगों को राहत मिलेगी.

ALSO READ: MP Cabinet Meeting: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, 3,378 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; किसानों की मदद पर भी चर्चा

निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा को भी मिलेगा लाभ

कैबिनेट के फैसले में मऊगंज के साथ निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा को भी शामिल किया गया है. मोहन कैबिनेट के फैसले को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. फिलहाल अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्यालय की शुरुआत कब से होगी.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!