Madhya Pradesh

Ujjain Car Mela 2026: वाहन खरीद पर मिलेगी 50 प्रतिशत टैक्स छूट, इस दिन से शुरू होगा मेला

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 15 फरवरी से विक्रमोत्सव मेला (Ujjain Car Mela 2026) 2026 मेला का आयोजन शुरू होने जा रहा है जिसमे आपको वाहनों की खरीद पर टैक्स में भारी छूट देखने को मिलेगी.

WhatsApp Group Join Now

Ujjain Car Mela 2026: अगर आप नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं और उस पर भारी डिस्काउंट मिल जाए, तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है. देश के सभी राज्यों में समय-समय पर मेलों का आयोजन होता रहता है. मेले कई प्रकार के होते हैं, कुछ धार्मिक, कुछ सांस्कृतिक और कुछ व्यापारिक.

आज हम आपको एक ऐसे विशेष मेले के बारे में बता रहे हैं, जहां वाहनों की खरीद पर टैक्स में भारी छूट दी जाती है. इस मेले में कार और अन्य वाहनों पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ भी मिलता है, जिससे खरीदारों को काफी बचत हो जाती है. यह मेला विक्रमोत्सव के तहत उज्जैन, मध्यप्रदेश में आयोजित किया जाता है और इस साल इसे Ujjain Car Mela 2026 के रूप में आयोजित किया जा रहा है.

उज्जैन में वाहन खरीदी पर मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट

Ujjain Car Mela 2026 को लेकर कार कंपनियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर के डीलर्स ने गाड़ियों का स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस मेले में गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. इसके अलावा कुछ कंपनियां एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंस पर विशेष स्कीम भी दे सकती हैं.

यह भी पढ़ें: MP BJP Leader Suicide Case: एमपी में भाजपा नेता ने खाया जहर, मौत से पहले पुलिस को दिया खौफनाक बयान

पिछले साल आयोजित मेले में 43 दिनों के भीतर 36,313 वाहनों की बिक्री हुई थी. इनमें 28,451 कारें और 7,772 स्कूटी एवं बाइक शामिल थीं. पिछले वर्ष की रिकॉर्ड बिक्री को देखते हुए इस बार भी कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा वाहनों की बिक्री के लिए पूरी तैयारी कर ली है.

यह भी पढ़ें: MP Lokpath App: 4 दिवस के अंदर विभाग सड़क के गड्ढे करेगा ठीक, बस आपको करना होगा यह काम

15 फरवरी से शुरू होगा Ujjain Car Mela 2026

उज्जैन में विक्रमोत्सव मेला 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. Ujjain Car Mela 2026 के दौरान वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. रोड टैक्स में इतनी बड़ी छूट मिलने से वाहन खरीदारों के हजारों रुपये बच सकते हैं.

ऐसे में जो लोग नई कार या दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए Ujjain Car Mela 2026 सुनहरा अवसर साबित हो सकता है. मेले की अवधि के दौरान डीलर्स के शोरूम पर विशेष कैम्प भी लगाए जा सकते हैं, जहां ऑन-द-स्पॉट बुकिंग और फाइनेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें: Rewa Sand Mafia द्वारा दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन, नदी में गहरे गड्ढे बनने से आये दिन हो रहे हादसे

 

 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!