Madhya PradeshRewa news

Rewa News: रीवा कलेक्टर का हो सकता है तबादला, मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की आहट

Rewa Collector Pratibha Pal: एसआईआर का काम पूरा होते ही मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की आहट, लगभग 3 वर्षों से पदस्थ रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल का भी हो सकता है तबादला

WhatsApp Group Join Now

Rewa News: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी कर रही है दरअसल एमपी में एसआईआर का काम खत्म होने के बाद कई जिला कलेक्टरों में बदलाव किया जा सकता है, कलेक्टरों के ट्रांसफर के पीछे कई बड़ी वजह है, जिसमें से कुछ लोगों का प्रमोशन होने वाला है कुछ कलेक्टर जो 2 से 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और कुछ कलेक्टरों पर लापरवाही के कारण तबादला की कार्यवाही होने वाली है और इस लिस्ट में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) का नाम भी शामिल है.


ALSO READ: MP Transfer News: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की आशंका, रीवा, सीधी समेत 17 जिलों में कलेक्टर बदलने की संभावना

रीवा कलेक्टर का हो सकता है तबादला

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल 2012 (IAS Pratibha Pal) बैच की एक आईएएस अधिकारी है, जिन्हें अप्रैल 2023 में रीवा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी, प्रतिभा पाल इसके पहले इंदौर निगम आयुक्त थी और बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसा के बाद प्रतिभा पाल का तबादला करते हुए उन्हें रीवा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया था।

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) का 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, जिसके कारण अब उनका तबादला करने की तैयारी है, माना जा रहा है कि रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल को किसी बड़े जिले या फिर बड़े पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है.


ALSO READ: Sidhi Pujari Hatyakand: सीधी में महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इलाके में तनाव

इन जिलों के बदले जा सकते हैं कलेक्टर

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार रीवा के साथ-साथ इंदौर, मैहर, शिवपुरी, सीधी, भोपाल, धार, शहडोल, ग्वालियर सहित कई जिलों के कलेक्टरों को बदलने की तैयारी कर रही है.

 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!