Madhya Pradesh

MP Weather Update: ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, 20 नवंबर से बारिश के आसार

WhatsApp Group Join Now

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। राज्य के लगभग 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। कटनी का करौंदी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहाँ तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 नवंबर से पूर्वी मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रात के तापमान में गिरावट, करौंदी सबसे ठंडा

मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ठंड कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगभग 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। फिलहाल राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह और रात के समय काफी ठंड महसूस की जा रही है।

भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कटनी जिले का करौंदी राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खजुराहो (छतरपुर) में सबसे ज्यादा तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौर करने वाली बात यह है कि राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी इन इलाकों के मुकाबले तापमान ज्यादा है।

पचमढ़ी से ज्यादा ठंडे रहे भोपाल, इंदौर और जबलपुर

इस मौसम में मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य की राजधानी भोपाल और जबलपुर दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पचमढ़ी में तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 13.0°C, कल्याणपुर (शहडोल) में 12.1°C, दमोह में 12.4°C और अमरकंटक (अनूपपुर) में 11.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

Read Also: शहडोल में 4,000 करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाई का शिलान्यास, 357 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों का ऐलान

आज 17 नवंबर को प्रदेश में कोई मौसम अलर्ट नहीं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज 17 नवंबर 2026 को किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है, पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह और शाम को ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से थोड़ी गर्माहट रहेगी। दिन के आखिर तक मौसम सुहावना हो जाएगा और हल्की ठंड बनी रहेगी।

सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है, इसलिए मौसम विभाग ने वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD के अनुसार 20 नवंबर से कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, खासकर पूर्वी जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

20 नवंबर से 9 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक डीप डिप्रेशन और चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर से मध्य प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

इन जिलों में शामिल है:-

  1. उमरिया
  2. शहडोल
  3. अनूपपुर
  4. डिंडोरी
  5. मंडला
  6. बालाघाट
  7. सिवनी
  8. छिंदवाड़ा
  9. पांढुर्णा

इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में आसमान में बादल छाए रहने और कोहरा रहने का अनुमान है, जिससे पूरे राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी।

Read Also: सिंगरौली में रेत माफिया का खूनी खेल! अवैध रेत खनन का विरोध करने पर युवक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!