Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले में हाथियों का तांडव, कई क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद

मऊगंज जिले के हनुमान में हाथियों का तांडव, सगरा खुर्द तक पहुँचा दल, दहशत में ग्रामीण, क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले के हनुमना में हाथियों का तांडव देखने को मिला है, क्षेत्र में पहली बार जंगली हाथियों की आमद से इलाके में हड़कंप मच गया है, सीधी की ओर से विचरण करते हुए हाथियों का दल आज शुक्रवार को सगरा खुर्द तक पहुंच गया, बहेराडाबर बलभद्रगढ़ और उकसा होते हुए आए एक नर और एक मादा हाथी को आबादी के करीब देख ग्रामीण सहम गए.

दरअसल पिछले 15 दिनों से यह समूह सीधी क्षेत्र में घूम रहा था, सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट पर आ गया है। और  रेंजर नयन तिवारी के नेतृत्व में टीमें ड्रोन और पेट्रोलिंग से निगरानी कर रही हैं, एहतियातन कुछ इलाकों की बिजली सप्लाई रोकी गई है और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है.

ALSO READ: Rewa News: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्यवाही, जनपद सीईओ पर 10 हज़ार रुपए का जुर्माना

इस दौरान हाथियों की आवाजाही से गांव में किसानों को भारी नुकसान हुआ है कई किसानों की फैसले चौपट हो गई और खेत में लगी हुई तार की बड़ी टूट कर जमीन में गिर गई, जिसके कई वीडियो भी सामने आए हैं.

अधिकारियों ने अपील की है की हाथी के पास न जाए, हाथी काफी तेज गति से दौड़ते हैं जो आपके लिए खतरा हो सकते हैं, हाथी दिखने पर तुरंत इसकी सूचना दें, फिलहाल आज शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे तक जंगली हाथी सागर गांव में मौजूद है जहां फसलों को भारी छती हुई है.

ALSO READ: Rewa Lokayukt Action: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही, मुआवजा राशि में 50% हिस्सा मांगने वाला भू अर्जन कर्मचारी गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!