Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज एसपी का सख्त संदेश, होली पर हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

मऊगंज जिले में होली पर हुड़दंग रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी निगरानी, पुलिस अधीक्षक ने कहा हंसी खुशी के साथ मनाएं होली का त्यौहार

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिले में होली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित महसूस हो सके इसके उद्देश्य से पूरे जिले भर में पुलिस की पैनी नजर है, मऊगंज एसपी दिलीप कुमार सोनी ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सख्त संदेश दिया की होली पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा. 

सुरक्षा की दृष्टि से मऊगंज जिले में अन्य जिलों से पुलिस बल बुलाया गया है, इस तरह से लगभग डेढ़ सौ की संख्या में पुलिस बल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात रहेगा और तमाम गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

ड्रोन कैमरे के जरिए रखी जाएगी नजर

होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी नजर रखेगी, जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है, एसपी ने कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दशा निर्देश दिए हैं.

ALSO READ: Rewa News: रीवा और मऊगंज जिले में इस दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, जिला कलेक्टरों ने जारी किया आदेश

मऊगंज पहुंच अतिरिक्त पुलिस बल

मऊगंज जिले में होली के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलिंग ड्यूटी, फिक्स पॉइंट ड्यूटी एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात बल को सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए.

Mauganj News: मऊगंज एसपी का सख्त संदेश, होली पर हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी में ड्यूटी करने, समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली, व्यवहार एवं अनुशासन से ही आम जनता में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना मजबूत होती है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी द्वारा भी ड्यूटी में तैनात बल को आपसी समन्वय, निरंतर गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले में कानून व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं शांतिपूर्ण बनी रहे.

ALSO READ: Mauganj News: रीवा मऊगंज सहित 5 जिलों में लूट करने वाले लुटेरे को मऊगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने कि आमजन से अपील

मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आमजन से होली पर अपील करते हुए यह कहा कि हंसी खुशी के साथ होली का त्यौहार मनायें, नशे से दूर रहे, ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को परेशानी हो, मऊगंज पुलिस सदैव आपके साथ है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!