Madhya Pradesh

हाल ही में दिया था दसवीं का आखिरी पेपर, घर में पढ़ रही थी बेटी… पिता ने आवाज दी और थम गई सांसें

MP News: भिंड जिले के आलमपुर में 15 वर्षीय छात्रा उर्वागी दुबे (गुनगुन) की पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई. पिता के आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शुरुआती तौर पर साइलेंट अटैक की आशंका जताई जा रही है.

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के आलमपुर के तालगांव निवासी विनय कुमार दुबे की 15 वर्षीय पुत्री उर्वागी दुबे की घर में पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के समय उर्वागी के पिता विनय कुमार दुबे स्कूल गए हुए थे. वहीं मां बगल के कमरे में टीवी देख रही थीं, जबकि छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे.

स्कूल से लौटने के बाद पिता ने कई बार उर्वागी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद वे उसे देखने कमरे में गए, जहां उर्वागी बिस्तर पर बेहोश पड़ी मिली. परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने साइलेंट अटैक की आशंका जताई है.

10वीं में 90% लाने का था सपना, रिजल्ट से पहले ही थम गई उर्वागी की सांसें

परिजनों के अनुसार उर्वागी पढ़ाई में काफी होशियार थी. उसने हाल ही में कक्षा 10वीं का अंतिम पेपर दिया था और परिवार से वादा किया था कि इस बार वह बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाएगी. परिवार को भी उससे काफी उम्मीदें थीं.

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हटाए जा सकते हैं इन 12 जिलों के कलेक्टर

लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही यह सपना अधूरा रह गया. पढ़ाई करते समय अचानक उर्वागी की सांसें थम गईं और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही ‘सरस्वती अभियान’

डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह साइलेंट अटैक होने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Mauganj News: मऊगंज जिले में 7 उचित मूल्य की दुकान संचालन का सुनहरा अवसर, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!