Madhya Pradesh

Indore News: कन्या भोज के लिए गईं 7 बच्चियों से मारपीट का आरोप, परिजनों ने थाने में की शिकायत

WhatsApp Group Join Now

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है। कन्या भोज में शामिल होने गई सात बच्चियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिवारों ने न्याय की मांग करते हुए स्थानीय पुलिस थाने में जमा होकर प्रदर्शन किया।

शहनाई रेसिडेंसी के फ्लैट में हुई घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना इंदौर के शहनाई रेजीडेंसी कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 303 में हुई। 7 बच्चियां वहां कन्या भोज में हिस्सा लेने गई थीं। फ्लैट में रहने वाली एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका ने बच्चियों पर चोरी का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला ने न केवल उन पर चोरी का शक किया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की।

कपड़े उतारने और मारपीट करने के गंभीर आरोप

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि महिला ने अमानवीय व्यवहार किया। उसने बच्चियों के कपड़े उतरवाए और उन्हें पीटा। इस भयानक और अपमानजनक घटना के बारे में पता चलने पर बच्चियों के परिवारों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश फैल गया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के तुरंत बाद डरी सहमी बच्चियों को उनके परिजन पुलिस थाने ले गए। वहां उन्होंने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर रही है।

Read Also: Singrauli News: जयंत माइनिंग क्षेत्र में भीषण हादसा, एक व्यक्ति की मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!