Madhya Pradesh

Singrauli News: जयंत माइनिंग क्षेत्र में भीषण हादसा, एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Group Join Now

Singrauli News: मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी के रूप में पहचाने जाने वाले सिंगरौली जिले से दुखद घटना सामने आई है। जयंत माइनिंग क्षेत्र में स्थित रिफेक्स कंपनी के परिसर में एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक यादव नंदन कुशवाहा (30) की मौत हो गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक सिंगरौली के परसौना इलाके का रहने वाला था।

वाहन अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकराया

मिली जानकारी के मुताबिक आशंका है कि कृष्णा हर्ष कंपनी के एक वाहन का ड्राइवर गाड़ी चलाते समय सो गया, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया। बेकाबू हुआ वाहन पास ही खड़े एक अन्य वाहन से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नेहरू अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुए हादसे ने माइनिंग क्षेत्र में सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा इसने ड्राइवरों की थकान और काम के दौरान उनके सतर्क रहने की आवश्यकता को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। पुलिस और संबंधित अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

परिवार का एकमात्र सहारा था

मृतक ड्राइवर के पिता रामदीन ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन वर्षों से भारी मशीनरी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। उसके परिवार में दो बच्चे है जिनमें एक बेटी और एक बेटा हैं। बेटा घर में सबसे बड़ा था, वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था।

Read Also: Bhopal News: भोपाल ISBT से 7.32 करोड़ की ड्रग्स जब्त, सलवार सूट के पैकेटों में छिपाई थी खेप

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!