Madhya Pradesh

Singrauli Accident: सिंगरौली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत दो की मौत; 3 गंभीर

WhatsApp Group Join Now

Singrauli Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दो बाइको की आमने-सामने की टक्कर में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार कमलेश साकेत और राजकुमारी शाह नाम की महिला की मौत हो गई। वहीं मिथिलेश और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार देर रात हुई।

यह घटना माडा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Also: MP News: विन्ध्य को रेलवे की बड़ी सौगात, सीधी पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा; नई ट्रेन सेवा भी शुरू

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!