Madhya Pradesh
Singrauli Crime: ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 16 हजार रूपए और गहने लूटकर भागे बदमाश

WhatsApp Group
Join Now
Singrauli Crime: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत घघवा टोला नाला के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मोहित ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार सोनी को न केवल लूटा बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी किया। सुनील कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
16 हजार रुपये नकद और सोने चांदी के गहने की लूट
बताया जा रहा है कि जब वे घर लौट रहे थे तब बदमाशों ने उन्हें एक सुनसान जगह पर घेर लिया। उन्होंने उन पर हमला किया 16,000 रुपये नकद और सोने चांदी के गहने लूट लिए और फिर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।





