Shahdol News: CM मोहन यादव ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बांटे 22.85 करोड़ रुपये का बोनस, शहडोल को मिले कई बड़े तोहफे

Shahdol News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बोनस वितरण कार्यक्रम के साथ प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एक क्लिक के जरिए तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित किया।
6 संभागों और 5 जिलों के 8.66 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच कुल 22.85 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। इसके साथ उन्होंने वन विभाग के कार्यालय का उद्घाटन किया और 326 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
शहडोल में मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया” हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हर किसी को उसका हक मिले। उन्होंने बताया कि सरकार ने कुल 450 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं शुरू की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शहडोल जिले के बाणगंगा मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 8 लाख 66 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹22.89 करोड़ की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दक्षिण वनमण्डल, शहडोल… pic.twitter.com/OXBUmQdIc0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 25, 2026
शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने बताया कि 1.43 लाख छात्रों को लैपटॉप और स्कूटर दिए गए हैं। कांग्रेस के दौर की स्थिति से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब छात्रों के पास बैठने के लिए चटाई तक नहीं होती थी, जबकि अब सांदीपनि स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा आदिवासी समुदायों के छात्रों को अब पूरे वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।
शहडोल में इनडोर स्टेडियम और गीता भवन बनाने की घोषणा
शहडोल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की गई जिनमें एक इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम, गीता भवन, एक नया कॉलेज, एक निजी विश्वविद्यालय और इस्पात प्लांट का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही, विचारपुर में 5 करोड़ रुपये की लागत से खेल सुविधाएं विकसित करने की पहल भी शुरू की गई है।
घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि जो कोई भी किसी घायल व्यक्ति की जान बचाने में मदद करेगा उसे 25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर हाथी के हमले में किसी का घर क्षतिग्रस्त हो जाता है तो सरकार प्रभावित परिवार के लिए एक पक्का घर बनवाएगी। उन्होंने कहा, “आप को देखकर आनंद आ गया।” सरकार ने अब सुगम बस योजना शुरू कर दी है।
Read Also: Satna News: 17 लाख की आय, 92 लाख से ज्यादा की संपत्ति! EOW ने खोली पूर्व प्रबंधक की पोल






One Comment