MP Employees DA Hike: मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, DA 58% से बढ़ाकर 60% किया

MP Employees DA Hike: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन और आने वाले महीनों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर यह अच्छी खबर साझा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में भी वृद्धि की गई है।
महंगाई भत्ता (DA) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ
सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। राज्य के लगभग 7 लाख नियमित सरकारी कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ मिलेगा।
जनवरी 2026 से मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ, 9 महीने का एरियर भी
घोषणा के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से लागू माना जाएगा। जनवरी से सितंबर तक की 9 महीने की बकाया राशि का भुगतान तीन बराबर मासिक किस्तों में किया जाएगा। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ नकद मिलना शुरू हो जाएगा। जिसका भुगतान नवंबर में होगा।
राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी।
जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा।…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 30, 2026
पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में भी 2% की वृद्धि
सरकारी कर्मचारियों के साथ सरकार ने पेंशनभोगियों का भी विशेष ध्यान रखा है। पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो जुलाई 2024 से प्रभावी होगी। इस फैसले से राज्य के लगभग 4 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार के इस कदम से राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।
Read Also: MP Metro: भोपाल-इंदौर मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब मशीन से खरीद सकेंगे टिकट; जानें नई सुविधा





