Madhya Pradesh

MP Metro: भोपाल-इंदौर मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब मशीन से खरीद सकेंगे टिकट; जानें नई सुविधा

WhatsApp Group Join Now

MP Metro: शुक्रवार 30 अक्टूबर से भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट खरीदने की प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। अब यात्रियों को काउंटर पर लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) का इस्तेमाल करके खुद ही टिकट ले सकेंगे। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने दोनों शहरों के हर मेट्रो स्टेशन पर ऐसी दो-दो मशीनें लगाई हैं।

शुरुआत में यात्रियों की मदद के लिए इन मशीनों के पास मेट्रो स्टाफ मौजूद रहेगा। इन मशीनों के जरिए यात्री खुद ही टिकट खरीद सकेंगे यह सिस्टम बिल्कुल वैसा ही है, जैसा रेलवे स्टेशनों पर लगी टिकट वेंडिंग मशीनों में होता है। दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए इन मशीनों में ब्रेल की सुविधा भी दी गई है जिससे मेट्रो सेवा सभी के लिए और अधिक सुलभ और समावेशी बन गई है।

अब तीन तरीकों से खरीद सकेंगे मेट्रो टिकट

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब तीन तरीकों से टिकट ले सकते हैं। पहला MPMRCL मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुक करके, दूसरा मेट्रो स्टेशनों पर बने काउंटरों से टिकट खरीदकर और तीसरा टिकट वेंडिंग मशीनों का इस्तेमाल करके।

डिजिटल टिकट लेने के लिए, यात्री UPI, QR कोड और ई-वॉलेट जैसे कैशलेस पेमेंट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टिकट खरीदने की प्रक्रिया न केवल ज्यादा सुविधाजनक होगी बल्कि तेज भी हो जाएगी।

Read Also: MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 नवंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!