Bhopal News: भोपाल में 292 इंजेक्शन जब्त, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध इंजेक्शन वाली दवाओं की एक बड़ी खेप जब्त की है। एक व्यक्ति को दोपहिया वाहन से ये अवैध इंजेक्शन बेचते हुए पकड़ा गया। उसके पास से कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए गए।
तलाशी में मिले 2 तरह के इंजेक्शन
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भोपाल के बजरिया इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय आरोपी प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 146 Buprenorphine इंजेक्शन और 146 Pheniramine Maleate इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सप्लाई के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
निशातपुरा पुलिस अब इन अवैध दवाओं के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और उम्मीद है कि इस जांच से और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
Read Also: Singrauli News: सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार





