MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, चक्रवात मुरासु का असर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर देखने को मिलेगा। आज रात इस चक्रवात के दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है जिसमें हवा की गति 100 से 110 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है। इसके चलते पूरे मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और 5 नवंबर तक गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। आज मंगलवार को जबलपुर सहित 21 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जबलपुर समेत इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अगले चार दिनों तक चक्रवात मुरासु का प्रभाव बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, पांढुर्णा, मऊगंज, मैहर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, सिंगरौली, सीधी, सिवनी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडोरी और हरदा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
Read Also: Jabalpur News: जबलपुर में CM मोहन यादव का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी पर जमकर बरसे
इन जिलों में मौसम रहेगा साफ
इसके विपरीत, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, सागर, सतना, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, आगर-मालवा, अशोकनगर, अलीराजपुर, नीमच, निवाड़ी, दमोह, देवास, दतिया, छतरपुर, झाबुआ, रतलाम, रायसेन, रीवा, मंदसौर, मुरैना, टीकमगढ़, भिंड, धार, गुना और पन्ना जिलों में मौसम साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है।
रात में बढ़ी ठंड, कई जिलों में गिरा तापमान
राज्य भर में तापमान 8 डिग्री तक गिर गया है। जहाँ दिन गर्म बने हुए हैं वहीं रातें ठंडी महसूस हो रही हैं। आज भोपाल में कोहरा छा सकता है और कल बुधवार से आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। कल रात राज्य का सबसे कम तापमान 14.6°C शाजापुर जिले के गिरवर में दर्ज किया गया। इसके अलावा, दमोह में 14.8°C, भोपाल में 15°C, पचमढ़ी में 15.4°C और करौंदी (कटनी) में 15.6°C तापमान दर्ज किया गया।
Read Also: Dewas News: अवैध शराब मामले में आबकारी विभाग पर गिरी गाज, तीन आबकारी कर्मचारी निलंबित






One Comment