Mauganj News: 40 मिनट में 14 लाख का काजू परोसने वाले रामकुशल मिश्रा बर्खास्त, पुराने मामले में कार्रवाई

Mauganj News: मऊगंज जनपद के पूर्व प्रभारी जनपद सीईओ रहे राम कुशल मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया है, उनके ख़िलाफ़ दर्ज पुराने मामले में संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि यह वही रामकुशल मिश्रा है जिन पर 40 मिनट के कार्यक्रम में 14 लाख रुपए के काजू किशमिश और मिठाइयां परोसने के आरोप लगे थे, यह घोटाला तब सामने आया था जब कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के दौरान मऊगंज आए थे.
रामकुशल मिश्रा वर्तमान में मऊगंज जिले के हनुमना जनपद में पंचायत समन्वय अधिकारी के पद पर कार्यरत है. राम कुशल मिश्रा पर यह कार्रवाई 2012 के 1 आपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के आधार पर की गई है. इस संबंध में 5 नवंबर 2026 को संचालनालय द्वारा बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया है.
ALSO READ: Dhar News: धार में गांजे की अवैध खेती का खुलासा, 1.57 करोड़ के 1,284 पौधे जब्त
पुराने मामले पर हुई कार्यवाही
रामकुशल मिश्रा पर 20 अप्रैल 2012 को प्रथम अपर सत्र न्यायालय रीवा द्वारा अपराधिक प्रकरण क्रमांक 271/07 में एक फैसला सुनाया था. न्यायालय ने उन्हें आईपीसी की धारा 395 के तहत 3 साल का सश्रम कारावास और ₹10,000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई थी. इसके अलावा धारा 323 के तहत उन्हें ₹1000 अतिरिक्त जुर्माना भी जमा करना था.
इसी के आधार पर संचालनालय ने कोर्ट के इस निर्णय और दोष सिद्ध होने का परीक्षण किया और ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966’ के नियम 10(9) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है.
ALSO READ: उज्जैन लोकायुक्त का एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर गिरफ्तार
कई बार घोटाले में जुड़ चुका है नाम
राम कुशल मिश्रा का नाम कई बार घोटाले में जुड़ चुका है, रीवा में पदस्थापन के दौरान भी उनका कार्यकाल विवादों में रहा, इसके अलावा जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत जब मंत्री प्रहलाद पटेल मऊगंज पहुंचे थे उस समय 40 मिनट के कार्यक्रम में लगभग 14 लाख रुपए खर्च किए गए और अतिरिक्त खर्च दिखाकर राशि का आहरण कर लिया गया था.






One Comment