Madhya Pradesh

Indore Crime: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, घर लौटे बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

WhatsApp Group Join Now

Indore Crime: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में स्थित साईं विहार कॉलोनी में एक बेहद दुखद और भयावह घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने चाकू से अपनी पत्नी का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने अपने बच्चों को इस घटना से दूर रखने के लिए उन्हें बाहर खेलने भेज दिया था। इस दोहरी मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

मृतका का गला रेता, फिर खुद फांसी पर झूला

मृतकों की पहचान पवन सोनी (40) और उनकी पत्नी वर्षा (35) के रूप में हुई है। मूल रूप से रीवा के रहने वाले पवन इंदौर में पराठे का स्टॉल चलाते थे। शनिवार को इस घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने अपने 15 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को पास के पार्क में खेलने के लिए भेज दिया था। शाम करीब 4 बजे जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने एक खौफनाक मंजर देखा। उनकी मां वर्षा खून से लथपथ पड़ी थीं और पिता पवन फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत राउ पुलिस को सूचना दी।

Read Also: कटनी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, दो महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पत्नी के कथित संबंधों को लेकर होता था विवाद

शुरुआती जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि वर्षा के रेहान नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंधों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि रेहान पवन को धमकियां दे रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना से एक दिन पहले पवन ने अपने दोस्तों से चिंता जताई थी कि उसकी पत्नी और बच्चों को मारने की कोई साजिश रची जा रही है। इसी आशंका के चलते उसने खुद यह खौफनाक और जानलेवा कदम उठा लिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटा रहे साक्ष्य

सूचना मिलने पर राउ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया जा रहा है। राऊ पुलिस ने बताया है कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले के हर तकनीकी तथा व्यावहारिक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Read Also: सिवनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!