Madhya Pradesh

सिवनी में भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now

Seoni Fire News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है जहाँ भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 4 बजे लगी जिससे परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए और उनकी जान चली गई। हालांकि चार अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना छपारा थाना क्षेत्र में हुई है।

सुबह 4 बजे घर में लगी आग, अंदर फंसे रह गए परिवार के सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 4 बजे से 4:30 बजे के बीच छपारा थाना क्षेत्र के महावीर वार्ड नंबर 7 में जैन मंदिर के पास स्थित कुंदन सोनी के घर में आग लग गई। इस दुखद घटना के समय घर में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे। आग की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोगों को बचा लिया गया।

Read Also: Khargone News: भाई की हत्या कर घर में दफनाया शव, बच्चों को भी दी जान से मारने की धमकी

हादसे में बुजुर्गों से लेकर 16 वर्षीय किशोर की मौत

मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्य सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है। वहीं, अमायरा सोनी (7), रितेश सोनी (45), सौरभ सोनी (43) और आकाश सोनी (14) को सुरक्षित बचा लिया गया।

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सभी को प्रशासन की ओर से और अधिक जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों या बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है लेकिन जांच पूरी होने तक कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। फिलहाल छपारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Chhindwara News: छिंदवाड़ा में PNB बैंक में चोरी, रात में चोरों ने लगाई सेंध; पुलिस जांच में जुटी

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!