MP में वन विभाग के SDO के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 7.60 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति मिली

MP Lokayukta Raid: लोकायुक्त ने मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व में तैनात सहायक निदेशक (SDO) संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर एक बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों और आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायतों के बाद की गई। जांच में लगभग 7.60 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का पता चला जो उनकी वैध आय से लगभग 560 प्रतिशत अधिक है।
तीन ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त की कार्रवाई
लोकायुक्त की टीम ने एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। भोपाल स्थित लोकायुक्त की एक टीम ने छिंदवाड़ा में SDO संजीव शर्मा के आवास की तलाशी ली जहां उन्हें भारी मात्रा में चल और अचल संपत्ति के सबूत मिले। तलाशी के दौरान टीम ने 2.528 किलोग्राम सोना जिसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपये है, 345 ग्राम चांदी, 26.36 लाख रुपये नकद, तीन गाड़ियां, एक बड़ा घर और जमीन के कई दस्तावेज जब्त किए।
Read Also: Datia News: गणपति उत्सव से लौट रही 15 साल की किशोरी से गैंगरेप, दतिया में तीन युवकों पर केस
घर से मिला 2.528 किलो सोना और 26 लाख रुपये कैश
छिंदवाड़ा में आवास की तलाशी के दौरान लोकायुक्त ने 2.528 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3.50 करोड़ रूपये है। इसके अलावा 345 ग्राम चांदी और 26.36 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए।
दो रिजॉर्ट और विला में निवेश के भी मिले दस्तावेज
इस कार्रवाई के दौरान जिन संपत्तियों की पहचान हुई है उनमें इकोटेल रिसॉर्ट शामिल है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रूपये है। इसके अलावा सेरेनिटी द विला की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये आंकी गई है। लोकायुक्त फिलहाल इन संपत्तियों के मालिकाना हक, खरीद और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: MP Lokayukta Raid: छिंदवाड़ा में वन विभाग के SDO के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच





