Madhya Pradesh

Singrauli News: अरुण कोल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर से कुचलकर ली थी जान

WhatsApp Group Join Now

Singrauli News: अरुण कोल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर से कुचलकर ली थी जान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में खुटार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बिहरा गांव में रेत निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक ट्रैक्टर से कुचलकर अरुण कोल नामक आदिवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहरा निमिहवादंड गांव के रहने वाले 28 वर्षीय आरोपी सुनील कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

प्रधानमंत्री आवास के लिए रखी रेत निकालने का किया था विरोध

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार 15 नवंबर को हुई। बिहरा गांव के रहने वाले छोटेलाल कोल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अबरहवा नाले के पास पहुंचे थे। उस समय सुनील कुमार पटेल ट्रैक्टर की मदद से रेत निकाल रहा था। मृतक अरुण कोल ने रेत निकालने का विरोध किया और बताया कि यह वह रेत पट्टे की है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए निर्धारित है। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

Read Also: सिंगरौली में रेत माफिया का खूनी खेल! अवैध रेत खनन का विरोध करने पर युवक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत

ट्रैक्टर रोकने की कोशिश में गई जान

आरोप है कि बहस के दौरान, सुनील कुमार पटेल ने ट्रैक्टर से रेत गिरा दी और वहां से भागने की कोशिश की। जब अरुण कोल ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी जिससे ट्रॉली के पहिये अरुण की कमर के ऊपर से गुजर गए। अरुण को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा रिपोर्ट पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जानकारी और घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर बैढ़न पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1510/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है।

Read Also: Singrauli News: सिंगरौली को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, विजयसोता-बरगवां होकर गुजरेगी फोरलेन सड़क

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!