हरदा में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पिता-बेटे समेत 3 की मौत

Harda Road Accident: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे बरखेड़ी बस स्टॉप के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं जिसमें एक पिता और उनके बेटे समेत तीन लोगों की जान चली गई।
बरखेड़ी बस स्टॉप के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 10 बजे बरखेड़ी बस स्टॉप के पास हुआ। दिलीप पिता विश्राम (40 वर्ष) निवासी बुराली और उनका 10 वर्षीय पुत्र आयुष को गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार देवेंद्र पिता अजब वर्मन (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
अस्पताल ले जाते समय पिता ने तोड़ा दम
घटना के बाद, दूसरी बाइक पर सवार अमर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एम्बुलेंस की मदद से घायल पिता-बेटे को जिला अस्पताल भेजने का इंतजाम किया। अस्पताल ले जाते समय दिलीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आयुष को भोपाल रेफर किया गया, लेकिन वहां ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।





