Madhya Pradesh

सिंगरौली के जयंत में युवक की बेरहमी से हत्या, ओवरटेक विवाद में चाकू से रेता गला

WhatsApp Group Join Now

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या करने वाला व्यक्ति एक भाजपा नेता का भतीजा है हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read Also: Singrauli News: अरुण कोल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर से कुचलकर ली थी जान

जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंगरौली जिले के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। मंगलवार देर रात एक वाहन को ओवरटेक करने को लेकर पीड़ित की कुछ लोगों के साथ बहस हो गई। इस विवाद के बाद युवक का चाकू से गला रेत दिया गया। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह देर रात एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था, तभी यह दुखद घटना घटी। हत्या का आरोप बनौली निवासी सागर वर्मा पर लगाया जा रहा है, जो कथित तौर पर भाजपा के जयंत मंडल अध्यक्ष का भतीजा बताया जा रहा है।

सिंगरौली के जयंत में युवक की बेरहमी से हत्या, ओवरटेक विवाद में चाकू से रेता गला

जयंत चौकी के सामने जुटे स्थानीय लोग

पुलिस ने अभी तक इस मामले के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मृतक भूपेंद्र सिंह, जयंत के सेक्टर-बी इलाके का रहने वाला था। घटना के बाद बुधवार सुबह स्थानीय लोग जयंत पुलिस चौकी के सामने इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सिंगरौली के जयंत में युवक की बेरहमी से हत्या, ओवरटेक विवाद में चाकू से रेता गला

Read Also: Budhni Triple Death: बुधनी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!