Madhya Pradesh

देवास जहरीली शराब कांड में एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई

WhatsApp Group Join Now

देवास। मध्य प्रदेश के चंदाना-बिंजाना में जहरीली शराब कांड के एक और पीड़ित राकेश जेठीवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे करीब डेढ़ महीने से बीमार थे। इस मौत के साथ ही जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

बताया गया है कि राकेश ने 12 अक्टूबर को शराब पी थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनके परिजन इलाज के लिए उन्हें कई बार इंदौर के अरविंदो अस्पताल ले गए। वे लगभग 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहे। हालत में कुछ सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे घर लौट आए।

परिजनों के अनुसार बीमारी के दौरान राकेश की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्हें देखने और सुनने में भी दिक्कतें आ रही थीं। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें नियमित जांच के लिए वापस आने की सलाह दी थी। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। उनके बड़े भाई दीपक और उनकी मां उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहरीली शराब कांड में बढ़ती मौतों ने खड़े किए सवाल

इस बीच राकेश जेठीवाल का शव देवास स्थित उनके घर पहुंच गया है। उनकी मौत से उनके परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जहरीली शराब कांड से जुड़ी मौतों के इस सिलसिले ने पूरी स्थिति की नए सिरे से और गहराई से समीक्षा करने की जरूरत पैदा कर दी है साथ ही कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Read Also: MP News: विदिशा को मिली 5,141 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं की सौगात, भोपाल से कनेक्टिविटी होगी मजबूत

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!