Guna News: 12वीं की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, शिक्षक POCSO में हिरासत में

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक पर 12वीं कक्षा की छात्रा को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील संदेश भेजने और उससे अकेले में मिलने का दबाव डालने का आरोप है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को अपनी बातें मानने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और ऐसा न करने पर उसके परीक्षा के अंक कम करने की धमकी दी।
शिकायत दर्ज होने और व्हाट्सएप चैट के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कैंट के शिक्षक नरेंद्र कुशवाहा उसे कुछ समय से व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेज रहे थे। वह उस पर अकेले मिलने और अपने साथ बाहर चलने का दबाव डाल रहे थे। शिकायत के अनुसार शिक्षक ने संदेश में लिखा था “12 बजे सोया करो हमारे साथ…’ और ‘बर्थडे का बोलकर आ जाओ, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा।”
Read Also: Bhopal News: 12वीं पास ठग बना PMO का IAS अधिकारी, 14 साल में करोड़ों की ठगी
परीक्षा में कम अंक देने की धमकी
छात्रा का आरोप है कि जब उसने इन बातों को मानने से इनकार कर दिया तो शिक्षक ने उसे परीक्षा में कम अंक देने और उसका शैक्षणिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी। आरोप है कि शिक्षक ने अपना रौब दिखाते हुए कहा कि स्कूल में सब कुछ उसके नियंत्रण में है और वही तय करता है कि परीक्षा में किसे कितने अंक मिलेंगे।
मां को बताई आपबीती, अधिकारियों से की शिकायत
लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न के कारण छात्रा बहुत परेशान हो गई थी उसे अपनी पढ़ाई और भविष्य की चिंता सताने लगी। आखिरकार उसने अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसकी मां ने जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल के प्रिंसिपल, पुलिस अधीक्षक (SP) और संबंधित थाने के SHO को लिखित शिकायत दी।
छात्रा ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी शिक्षक स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार कर रहा होगा। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
Read Also: Panna News: पत्नी को मृत समझकर जंगल भागा पति, पेड़ से लटका मिला शव






One Comment