Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज में कांग्रेस की विशाल ट्रैक्टर रैली, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

मऊगंज जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी तरबर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सैकड़ो ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Mauganj News: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज 20 सितंबर को हर जिला मुख्यालय पर किसान न्याय यात्रा निकली जा रही है इसी उपलक्ष्य में मऊगंज में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेसियों ने सैकड़ो ट्रैक्टरो की रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया।

इस दौरान किसान न्याय यात्रा के मऊगंज जिला प्रभारी तरवर सिंह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद्मेश गौतम नईगढी के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष नीपेंद्र सिंह पिंटू कांग्रेस कमेटी हनुमना के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पतुलखी सहित तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खुद ट्रैक्टर चलाते हुए 250 से ज्यादा ट्रैक्टर के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां किसानो की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सहित मऊगंज जिला प्रभारी तरबर सिंह ने कहा कि चुनाव दौरान भाजपा सरकार ने जो वादा किया था वह पूरा नहीं किया। किसानों के साथ छल हो रहा है उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है।

ALSO READ: मऊगंज जिले में रास्ता रोककर तीन लोगों पर प्राण घातक हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मऊगंज में अब तक की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रैली

मऊगंज में इसके पूर्व कई कार्यक्रम आयोजित हुऐ पर अभी तक की यह कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली सबसे बड़ी रैली के रूप में देखी जा रही है। क्योंकि यह रैली उत्सव पैलेस घुरेहटा से चलकर मऊगंज का नगर भ्रमण करते हुए चाक मोड और बाईपास के रास्ते कलेक्टर कार्यालय पहुंची घंटो के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया क्योंकि 2 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक ट्रैक्टरों की लाइन लगी रही।

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में नर्स की बाल पकड़कर पिटाई, भर्ती मरीज की पर्ची मांगने का मामला

व्यवस्था बनाने में प्रशासन के छूटे पसीने

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली दौरान व्यवस्था बनाने में प्रशासन के पसीने छूट गए क्योंकि प्रशासन को भी यह अंदेशा नहीं था इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरो की रैली आयोजित होगी। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित यह रैली मऊगंज में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!