भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला, लोकायुक्त ने रिकॉर्ड जब्त कर शुरू की जांच
भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये के भुगतान का मामला सामने आया है. इस कथित भ्रष्टाचार को लेकर लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम कार्यालय में कार्रवाई (Lokayukta Raid Bhopal Nagar Nigam) करते हुए छापा मारा और जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

Lokayukta Raid Bhopal Nagar Nigam: मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम में करोड़ों रुपये के कथित फर्जी भुगतान के मामले में छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना काम कराए फर्जी बिल लगाकर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया. इसके बदले नगर निगम के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों ने मोटा कमीशन लिया.
शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस की टीम नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) के डेटा सेंटर कार्यालय सहित अन्य संबंधित शाखाओं में पहुंची और वहां से जरूरी दस्तावेज तथा डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए. प्रारंभिक जांच में मोटर वर्क शाखा, जल कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े कुछ कार्यों में गंभीर
MP Milk License Rule: एमपी में मिलावटखोरी पर लगेगी लगाम, दूध बेचने वालों के लिए लाइसेंस जरूरी
अनियमितताओं के संकेत मिले हैं. लोकायुक्त पुलिस ने भुगतान से संबंधित सर्वर का डेटा भी जब्त कर लिया है, जिसकी तकनीकी जांच की जाएगी. इसके बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
10 सालों के दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
भोपाल नगर निगम में हुई छापेमारी के बाद लोकायुक्त की टीम ने पिछले करीब 10 वर्षों से जुड़े दस्तावेज और फाइलें जब्त कर ली हैं. इसके साथ ही भुगतान से संबंधित एसएसपी (SAP) सॉफ्टवेयर का डिजिटल डाटा भी अपने कब्जे में लिया गया है.
Mauganj News: मुन्द्रिका त्रिपाठी सहित उनके 6 बेटों और पटवारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज.!
जांच एजेंसी अब यह पता लगाएगी कि किन-किन कार्यों के नाम पर कितना भुगतान किया गया और क्या वास्तव में वे काम जमीन पर किए भी गए थे या नहीं. साथ ही मामले में शामिल फर्मों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका और संभावित मिलीभगत की भी जांच की जाएगी.





