Mauganj News: मऊगंज जिले के ढाबा गांव में हुए बवाल मामले में आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
मऊगंज ढाबा तिवारीयान गांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती आरोपियों पर निगरानी रख रही पुलिस

Mauganj News: मध्य प्रदेश मऊगंज जिले के ढाबा गांव में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती बाकी आरोपियों पर पुलिस की निगरानी रखी गई है.
आपको बता दे की मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव में पटेल और साकेत परिवार के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला, जहां होली के दिन हुए इस पूरे बवाल में 55 साल के रघुवीर पटेल की हत्या कर दी गई थी.
घटना में गंभीर रूप से घायल रघुवीर पटेल को पहले अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और आज 5 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद परिवार जनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया और गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई.
लेकिन पूर्व में हुई गडरा कांड की घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया, घटना की जानकारी मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन सहित सभी थानो से तत्काल बल मोबिलाइज किया गया और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं बल्कि मऊगंज एसडीओपी खुद मोर्चा संभालने गांव में पहुंच गई.
मऊगंज एसडीओपी सची पाठक समय रहते ही पीड़ितों को समझाइस देने में सफल रही, जिसके कारण काफी कम समय में तनाव को काबू कर लिया गया. यह पूरा घटनाक्रम कथित तौर पर पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. जिसका बदला लेने के लिए साकेत परिवार के लोगों ने पटेल परिवार के पूरनलाल पटेल पर हमला किया और बीच बचाव करने पहुंचे पिता रघुवीर पटेल उम्र 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
इस पूरे मामले में पुलिस ने लगभग आधा दर्जन आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया, बाकी आरोपी फरार हैं, और इस खूनी संघर्ष में घायल हुए कुछ आरोपी अस्पताल में भर्ती है जिनकी निगरानी की जा रही है.
ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज जिले में होली पर पागल कुत्ते का आतंक, 5 लोगों पर किया हमला
पुलिस जब गांव में इन आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, उसी दौरान एक आरोपी के घर से पुलिस को गांजा का पेड़ भी बरामद हुआ, जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल कुछ लोग अवैध नशे के कारोबार से भी जुड़े हुए थे.
फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है, पीड़ित परिवार की मांग थी कि आरोपियों ने सरकारी जमीन में कब्जा किया है और आवास बनाकर रह रहे हैं, पहले उनके घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाए. जिस पर समझाइस देते हुए हनुमना एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी ने कहा कि हम इसकी जांच करेंगे और फिर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
मऊगंज जिले में 1 साल पहले आज ही के दिन यानी होली के दूसरे दिन एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जहां गदर गांव में खूनी संघर्ष देखने को मिला था इस दौरान आदिवासी परिवार के लोगों ने बंधक बनाकर सनी द्विवेदी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और फिर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और इस संघर्ष में अपनी ड्यूटी करते हुए एएसआई रामचरण गौतम शहीद हो गए थे आज का दिन पुलिस के लिए किसी काले अध्याय से कम नहीं है.





