Khargone News: 5 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, निजी स्कूल का हेडमास्टर हिरासत में

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक बेहद शर्मनाक और दुखद घटना सामने आई है। बरुड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिनखेड़ा गांव में एक निजी स्कूल के हेडमास्टर पर पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश है।
ज्ञानदीप स्कूल के हेडमास्टर पर आरोप
रिपोर्ट्स के अनुसार बरुड़ थाना क्षेत्र के सिनखेड़ा स्थित निजी ज्ञानदीप स्कूल के हेडमास्टर चंपालाल मंडलोई पर पांच साल की बच्ची के साथ अनुचित व्यवहार करने और छेड़छाड़ करने का आरोप है। घटना का पता चलने पर बच्ची के परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बरुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी हेडमास्टर चंपालाल मंडलोई के खिलाफ कानून की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें पॉक्सो अधिनियम के कड़े प्रावधान भी शामिल हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया है और बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
Read Also: Shahdol News: शादी का झांसा, 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का दावा





