Madhya Pradesh

Shahdol News: शादी का झांसा, 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का दावा

WhatsApp Group Join Now

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से हड़कंप मच गया है। युवती ने अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें शादी का झांसा देकर बार बार शारीरिक संबंध बनाना, तीन बार गर्भपात के लिए मजबूर करना, अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना और जान से मारने की धमकी देना शामिल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी जान-पहचान

BSc और PGDCA की 23 वर्षीय छात्रा के अनुसार 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात केशवाही निवासी कनिष्क सिंह से हुई। जनवरी 2024 में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था। 29 अक्टूबर 2024 को वह उसे कुम्हारी गांव के एक खाली बाड़े में ले गया और शादी का वादा दोहराते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का यह भी आरोप है कि इसके बाद भी वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

Read Also: MP News: मध्य प्रदेश के 102 छात्रों को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, 1 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे सम्मानित

तीन बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर करने का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके रिश्ते के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। उसका दावा है कि युवक उसे गर्भपात कराने की दवाएं देता था और कहता था कि वे शादी के बाद ही बच्चे पैदा करेंगे। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके कुछ अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को कई सबूत सौंपे हैं जिनमें मोबाइल चैट लॉग, तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं।

शादी से इनकार करने पर धमकी देने का आरोप

युवती के अनुसार जब आरोपी के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी तो उसने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिवार वालों ने उसे गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि इस धमकी की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में बुढ़ार पुलिस ने आरोपी कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया है।

BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज

SHO खेम सिंह पेंड्रो ने बताया कि केशवाही चौकी क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि शादी का झूठा वादा करके उसका यौन शोषण किया गया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत के सामने पेश किया जा रहा है।

Read Also: रीवा परमाणु प्लांट पर उमंग सिंघार का बड़ा हमला, बोले- क्या सरकार कैंसर के लिए प्लांट लगा रही है?

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!