Mauganj News: मऊगंज जिले में भीषण हादसा अनियंत्रित होकर पलटी गौतम ट्रैवल्स की बस
Mauganj Gautam Travels Bus Accident: मऊगंज जिले में गौतम ट्रैवल्स बस अनियंत्रित होकर 5 फीट नीचे पलटी, 35 यात्री सवार थे 05 गंभीर रूप से घायल

Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब गौतम ट्रैवल्स की बस 35 से अधिक सवारियों को लेकर मऊगंज जिले के पतुलखी से रीवा जा रही थी, इस बस में कुछ ऐसे लोग सवार थे जिन्हें मऊगंज अथवा रीवा जाना था, कुछ छात्र थे जिन्हें स्कूल अथवा मऊगंज कॉलेज आना था, और कुछ ऐसे लोग भी सवार थे जिन्हें एसएससी का पेपर देने जबलपुर जाना था.
यह पूरा घटनाक्रम तब घटित हुआ जब बस सुबह करीब 9:30 बजे पतुलखी से रीवा जा रही थी, लेकिन जैसे ही यह बस शाहपुर थाना क्षेत्र के माजन गांव मुनमा मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह बस सड़क से 5 फीट नीचे स्थित खेत में जाकर पलट गई.
चलती बस से कूदे यात्री
यात्रियों के अनुसार बस के पलटने से पहले कुछ तेज आवाज आई, जिसके बाद भगदड़ मच गई, कुछ यात्री चलती बस से कूद कर अपनी जान बचाते हैं और कुछ लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पत्थर लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस नहीं रुकी और सड़क से करीब 5 फीट नीचे जाकर पलट गई.
बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे जिसमें सबसे अधिक स्कूली बच्चे और कॉलेज जाने वाली छात्र-छात्राएं शामिल थे, हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं जिसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ALSO READ: Dhar Mine Survey Attack: धार जिले में बवाल अधिकारियों पर जानलेवा हमला, मौके से भागे पुलिसकर्मी
तीन का मऊगंज अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी को बस से बाहर निकल गया, घटना में घायल ज्यादातर लोगों को परिजन प्राइवेट अस्पतालों में लेकर चले गए, वहीं मऊगंज सिविल अस्पताल में तीन लोगों का इलाज जारी है.
- रेशमी कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी कौआढान कुर्मियांन, मऊगंज महाविद्यालय जा रही थी
- वैष्णवी कुशवाहा उम्र 22 वर्ष जो SSC का पेपर देने जबलपुर जा रही थी.
- मोमिना बानो उम्र 65 वर्ष निवासी चंद्रमहुली जो पतुलखी स्थिति अपनी बेटी के घर से अपने घर चंद्रमहुली जा रही थी.
ALSO READ: MP Budget 2026: एमपी के नए बजट में बड़ा ऐलान, 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
बस पलटने का कारण अज्ञात
फिलहाल बस किस वजह से अनियंत्रित हुई अब तक यह वजह साफ नहीं हो पाई है, कुछ यात्रियों के अनुसार बस का स्टेरिंग फेल हो गया था और कुछ लोग कह रहे हैं कि बस का ब्रेक फेल हो गया था.





