Mauganj News: ऋषि द्विवेदी बने नईगढ़ी थाना प्रभारी, मऊगंज पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश
Mauganj Police Transfer News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी लाइन अटैच होने के बाद उप-निरीक्षक ऋषि द्विवेदी बनाए गए नए थाना प्रभारी

Mauganj News: मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाने में लगातार थाना प्रभारी के उलट-फेर का दौर जारी है, जगदीश सिंह ठाकुर के बाद गोविंद तिवारी को नईगढ़ी थाना प्रभारी बनाया गया था लेकिन न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने गोविंद तिवारी को लाइन अटैच कर दिया था और अब गोविंद तिवारी की जगह पर उप-निरीक्षक ऋषि द्विवेदी को मऊगंज जिले के नईगढ़ी पुलिस थाने की कमान सौंपी गई है.
ALSO READ: Mauganj News: मुन्द्रिका त्रिपाठी सहित उनके 6 बेटों और पटवारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज.!
सीधी जिले के कई थानों में दे चुके हैं सेवाएं
उप-निरीक्षक ऋषि द्विवेदी सीधी जिले से स्थानांतरित होकर मऊगंज पहुंचे हैं जानकारी के अनुसार ऋषि द्विवेदी 26 दिसंबर 2025 को सीधी जिले से स्थानांतरित होकर मऊगंज पुलिस लाइन में हाजिर हुए, जिसके बाद 2 जनवरी को पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें जिले के शाहपुर पुलिस थाने में तैनात किया गया और अब 12 मार्च को उन्हें आदेश जारी करते हुए नईगढ़ी पुलिस थाने का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है. ऋषि द्विवेदी सीधी जिले के कई पुलिस थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





