MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, हटाए जा सकते हैं इन 12 जिलों के कलेक्टर
एसआईआर के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (Administrative Reshuffle) की आशंका जताई जा रही है. यह प्रक्रिया दो चरणों में हो सकती है. पहले चरण में राजधानी भोपाल समेत करीब 12 जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए जाने की चर्चा है.

MP News: मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी देखने को मिल सकती है. पहले चरण में राजधानी भोपाल समेत करीब 12 जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि भोपाल कलेक्टर को किसी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. उनकी जगह भोजशाला मामले में तनाव को शांतिपूर्ण तरीके से,
संभालने वाले युवा IAS प्रियंक मिश्रा (IAS Officer) को जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है. हालांकि अभी किसी भी नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है और किसी अन्य अधिकारी के नाम पर भी सहमति बन सकती है.
इधर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, उमरिया कलेक्टर धर्मेंद्र कुमार जैन और,
मैहर कलेक्टर रानी बाथम को मंत्रालय बुलाए जाने की भी चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि सरकार बड़े स्तर पर कलेक्टरों के तबादले (Collector Transfer) कर सकती है.
पढ़ाई छोड़ चुकी बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार शुरू करने जा रही ‘सरस्वती अभियान’
सीएमओ को मिल सकता है एक और सचिव
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में जल्द ही एक और सचिव की नियुक्ति हो सकती है. फिलहाल यहां आलोक कुमार सिंह और इलैया राजा टी सचिव के रूप में कार्यरत हैं. सूत्रों के मुताबिक, इनमें से किसी एक अधिकारी को बदला भी जा सकता है.
Mauganj News: मऊगंज जिले के ढाबा गौतमान हत्याकांड मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा कुछ अतिरिक्त सचिवों को हटाने की भी चर्चा है. साथ ही अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर पर भी प्रशासनिक फेरबदल (Administrative Changes) किए जाने की संभावना जताई जा रही है.





