Madhya Pradesh

MP News: मंडई मेले में चाउमीन खाने से 118 लोग बीमार, बच्चों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now

MP News: बालाघाट जिले के हिर्री गांव में मंडई मेले में फास्ट फूड खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बच्चों ने मेले में लगे अलग अलग स्टॉलों से चाउमीन और मंचूरियन खाया था जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

चाउमीन और मंचूरियन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से मेले में हड़कंप मच गया। परेशान परिजन बच्चों को किरनापुर अस्पताल ले गए। एक साथ इतने सारे बीमार बच्चों के पहुंचने से अस्पताल के स्टाफ में भी खलबली मच गई। डॉक्टरों की एक टीम ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बालाघाट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फूड स्टॉल जब्त, जांच के लिए भेजे गए खाने के सैंपल

इस घटना से प्रभावित बच्चों के परिवारों में काफी चिंता है। अब एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मेले में बिकने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कौन जिम्मेदार था? क्या खाद्य सुरक्षा विभाग ने मेले में लगे फास्ट फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया था? फिलहाल फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली वजह का पता औपचारिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

118 लोग बीमार, 57 बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती

जिला कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि कल रात सूचना मिली थी कि मड़ई मेले में नूडल्स खाने से कुछ बच्चे बीमार पड़ गए हैं। उन्हें इलाज के लिए किरनापुर ब्लॉक ले जाया गया और बाद में कुछ बच्चों को बालाघाट रेफर कर दिया गया। कुल 118 लोगों के बीमार होने की खबर है। इनमें से 57 लोग जिनमें 45 बच्चे और 12 वयस्क शामिल हैं। अभी बालाघाट के अस्पताल में भर्ती हैं और सभी की हालत स्थिर है। कलेक्टर ने बताया कि संबंधित फूड स्टॉलों को जब्त कर लिया गया है और खाने के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!