MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 23 फरवरी से फिजिकल टेस्ट, भोपाल रीवा समेत 10 केंद्रों पर होगी PPT
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा मेडिकल टेस्ट भोपाल रीवा समेत 10 केंद्रों पर होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी पाने और खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। MP Police Bharti 2026 के तहत आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के कुल 7500 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (MP Police Constable Physical Test) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है।
23 फरवरी से शुरू होगा MP Police Physical Test 2026
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार MP Police Bharti 2026 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह फिजिकल टेस्ट प्रदेश के 10 चयनित केंद्रों पर होगा। जिसमें से राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक परीक्षा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
MP Police Constable Physical Test में होंगे ये टेस्ट
फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के साथ निम्न शारीरिक परीक्षणों से गुजरना होगा:
- 800 मीटर दौड़
- लंबी कूद
- गोला फेंक
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर चरण में आधार आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।
ALSO READ: Mauganj Gang Rape Case: शराबखोरी और फिर महापाप, मऊगंज गैंगरेप की हैरान करने वाली कहानी..!
MP Police Bharti 2026: 7500 पदों के लिए आए थे 9.78 लाख आवेदन
गौरतलब है कि MP Police Bharti 2026 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 25 जनवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 59,438 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया।
इस भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था, क्योंकि 7500 पदों के लिए करीब 9.78 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। अब सभी की नजरें फिजिकल टेस्ट पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि कौन अभ्यर्थी मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनने के अगले चरण तक पहुंच पाएगा।
