Madhya Pradeshmauganj

Mauganj News: मऊगंज जिले की 6 ग्राम पंचायतों को जोड़कर बनाई जाएगी नगर पालिका, मांगा गया प्रस्ताव

Mauganj Nagar Palika: मऊगंज जिले की 6 ग्राम पंचायत और 23 गांव को मिलाकर बनाया जाएगा मऊगंज नगर पालिका, जनपद पंचायत मऊगंज से मांगा गया प्रस्ताव

WhatsApp Group Join Now

Mauganj News: मऊगंज जिला अब धीरे-धीरे अपने अस्तित्व की ओर बढ़ता चला जा रहा है ऐसे में विकास कार्यों के लिए सबसे महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए नगर परिषद को नगर पालिका में तब्दील किया जाएगा, इसके बाद जिले में विकास के दायरे को बढ़ाया जा सकेगा इसके अलावा नगर पालिका में मऊगंज जिले की 6 ग्राम पंचायत को भी शामिल किया जाएगा जिसका प्रस्ताव जनपद पंचायत मऊगंज से मांगा गया है.

मऊगंज जनपद पंचायत द्वारा जारी किए गए प्रपत्र में मौजूद 6 गांव जो अब तक जनपद पंचायत के अधीन थे लेकिन अब इन्हें मऊगंज नगर पालिका (Mauganj Nagar Palika) में जोड़ दिया जाएगा, इस सूची में 6 ग्राम पंचायत के कुल 23 गांव शामिल है जो अब मऊगंज नगर पालिका का हिस्सा होंगे.

ALSO READ: Rewa News: रीवा में छात्राओं को मर्सिडीज़ का सपना दिखाने वाली स्मार्ट वैल्यू कंपनी पर दर्ज हुआ मामला

मांगे गए प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 दिसंबर 2024 को मऊगंज जिले में एक सभा को संबोधित किया था, इस दौरान मऊगंज नगर परिषद को नगर पालिका बनाए जाने की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है और इसी क्रम में अब मऊगंज नगर पालिका के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए हैं.

विज्ञापन:-

लक्ष्य एकेडमी मऊगंज
लक्ष्य एकेडमी मऊगंज

6 ग्राम पंचायत के 23 गांव होंगे शामिल

मऊगंज नगर परिषद का विस्तार करके अब इसे नगरपालिका में तब्दील किया जाएगा, ऐसे में अब 6 ग्राम पंचायत को शामिल करके इसका दायरा बढ़ाया जाएगा, इस संबंध में जनपद पंचायत मऊगंज द्वारा प्रपत्र जारी किया गया है जिसमें मऊगंज जिले की 6 ग्राम पंचायत हिडवार, दुवगवां दुवान, मुदरिया चौबान, मऊबगदरा, भाठी सेंगर, बरयांकला शामिल होंगी.

ALSO READ: मर्सिडीज का सपना दिखाकर बेरोजगार लोगों के साथ ठगी, रीवा पुलिस के पास पहुँचा मामला

मऊगंज नगर पालिका में शामिल होने वाले गांव

ग्राम पंचायत का नाम ग्राम का नाम जनसंख्या योग
हिडवार हिडवार 968  ——–
       “ ढढनी 976 1944 कुल 
दुवगवां दुवान दुवगवां दुवान 907  ——–
            “ मु०कपसान 472  ——–
            “ मु.भा.दुवगवां 158  ——–
            “ मु. रामनवल 47 1584 कुल 
मुदरिया चौबान मुदरिया चौबान 2370  ——–
            “ कोन  421 2791 कुल 
मऊबगदरा पहाबूराम मुदरिया 254 254 कुल 
भाठी सेंगर भाठी सेंगर 757  ——–
              “ भाठी जंगल  278  ——–
              “ हर्रई मुडहान 466  ——–
              “ मुर्चा अटारी 408  ——–
              “ तुर्की कुर्मियान 13  ——–
              “ महेश बांध 0 1922 कुल 
बरयांकला बरयांकला 1214  ——– 
                  “ वरयां खुर्द 18  ——–
                  “ चरिहारी 365  ——–
                  “ तुर्का 0  ——–
                  “ कु.मु. दुवगवा 207  ——–
                  “ गेडुहा 30  ——–
                  “ पतेरी नारायण 309  ——–
                  “ पतेरी श्रीपति 186 2329 कुल 

Mauganj News: मऊगंज जिले की 6 ग्राम पंचायतों को जोड़कर बनाई जाएगी नगर पालिका, मांगा गया प्रस्ताव

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!