Madhya PradeshRewa news

Manish Patel Rewa: मनीष पटेल के खिलाफ रीवा के सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR, विवादित पोस्ट से बावल

Manish Patel Rewa FIR: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की रिपोर्ट पर मनीष पटेल रीवा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दर्ज हुई FIR

WhatsApp Group Join Now

Manish Patel Rewa: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बघेली और कॉमेडी वीडियो के नाम पर फूहड़ता परोसने वाले मनीष पटेल रीवा पर FIR दर्ज की गई है.

रीवा के रहने वाले मनीष पटेल (Manish Patel Rewa) के द्वारा हाल ही में अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें ब्राह्मण समुदाय की बेटियों के संबंध में अभद्र टिप्पणी की गई थी, यह पोस्ट काफी आपत्तिजनक था जिस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने कड़ा विरोध जाहिर किया और इसकी शिकायत रीवा के सिविल लाइन थाने में लिखित दी गई थी.

ALSO READ: Manish Patel Rewa Controversy: मनीष पटेल रीवा के खिलाफ थाने पहुंची शिकायत, ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा

सिविल लाइन थाना रीवा में मामला दर्ज

मनीष पटेल रीवा के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि मनीष पटेल रीवा के द्वारा जो शब्द लिखे गए वह काफी आपत्तिजनक थे, इसे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिस पर मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाए.

ALSO READ: Mauganj News: मऊगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने वर्तमान विधायक प्रदीप पटेल से मांगा इस्तीफा

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की रिपोर्ट पर मनीष पटेल रीवा के खिलाफ सिविल लाइन थाना रीवा में मामला दर्ज किया गया है, शिकायत के आधार पर मनीष पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 2023 196(1)(a) एवं 2023 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!