Jabalpur crime story: शराब और मुर्गा पार्टी के बाद दरिंदगी, पहले दुष्कर्म फिर हत्या कर नहर में फेंका शव
जबलपुर के पनागर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया. आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं.-Jabalpur crime story

Jabalpur crime story: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुड़िया की नहर में एक महीने पहले एक महिला की लाश मिली थी, जिसकी पुलिस ने अब पूरी गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से कीटनाशक का सेवन कर लिया है, जिसका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस द्वारा बताया गया कि 12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुडिया नहर के पास एक महिला का शव पड़ा है. सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंचती है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को महिला का बैग मिला जो पूरी तरह से जला हुआ था. हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई.
कुंडम क्षेत्र की रहने वाली थी महिला-Jabalpur crime news
जांच में सामने आया कि महिला की उम्र 30 वर्ष थी और वह कुंडम क्षेत्र की रहने वाली थी. महिला पनागर में स्थित एक फार्म हाउस में परिवार के साथ रहकर काम करती थी. 10 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वह कुछ सामान खरीदने पनागर बाजार गई थी. जब वह करीब रात के 8 बजे घर नही लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी.
नहर में अर्धनग्न अवस्था मे मिला महिला का शव-Jabalpur crime story
12 जनवरी की उसका शव मुडिया नहर में अर्धनग्न अवस्था मे मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला ने मौत के पहले शराब पी थी और उसकी मौत गला दबाने से हुई.
शराब और मुर्गा पार्टी के बाद दरिंदगी
पुलिस ने घटनास्थल के आप-पास लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगालने में जुट गई और तब पता चला कि महिला को अंतिम बार मुकेश सिंह के साथ देखा गया है. पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने बताया कि वह महिला को पंप हाउस स्थित कमरे पर ले गया था.
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी जिले में हैरान करने वाला मामला, महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की गला रेत कर हत्या
वहां पहले से मौजूद दूसरे आरोपी मोनू उर्फ महेश मार्को के साथ तीनों ने शराब और मुर्गा पार्टी की. इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. महिला ने जब विरोध किया और परिजनों को जानकारी देने की बात कही तो दोनों आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया.
उन दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से महिला का बैग, साड़ी और चप्पल भी जला दिया.
यह भी पढ़ें: Jabalpur News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे 5 श्रद्धालुओं की कार हादसे में दर्दनाक मौत
पकड़े जाने के डर से पिया कीटनाशक
पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी और 12 जनवरी की रात उसे पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर की ओर पुलिस को आता देख डर के कारण खेत में उपयोग होने वाली,
यह भी पढ़ें: MP News:पूर्व BJP विधायक के भांजे ने मारी खुद को गोली, इलाके में फैली सनसनी
कीटनाशक का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे फौरन पनागर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से आगे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.





