Madhya Pradesh

Dewas News: शराब माफिया का खूनी खेल, अवैध शराब से भरे ट्रक ने SHO को कुचला, मौत

WhatsApp Group Join Now

Dewas News: मध्य प्रदेश में शराब माफिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देवास जिले में अवैध शराब की खेप को रोकने की कोशिश कर रहे एक SHO की ट्रक से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना देवास के खातेगांव इलाके में हुई।

अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर खातेगांव थाने के SHO दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर स्थित नेमावर रोड पहुंचे। कार्रवाई के दौरान शराब से लदे एक आयशर ट्रक ने SHO को टक्कर मार दी। ट्रक के पिछले पहिए उनके ऊपर से गुजर गए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि दिलीप पुरी को शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उनका काफी खून बह गया।

दो घंटे तक चला इलाज, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन दो घंटे तक चले इलाज और CPR की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। SHO दिलीप पुरी TI के 2007 बैच के उप निरीक्षक थे। इससे पहले वे इंदौर के हीरान गर और चंदन नगर थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे।

Read Also: Bhopal News: ISBT बस स्टैंड पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 3.45 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!