Indore-Budhni New Railway Line: इस नई रेल लाइन के लिए किया जाएगा 108 गांवों का अधिग्रहण
इंदौर–बुधनी नई रेल लाइन (Indore-Budhni New Railway Line) को अब 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है अभी लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

Indore-Budhni New Railway Line: इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन का निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा है और अब तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। जमीन अधिग्रहण में सुस्ती के कारण यह परियोजना पहले ही करीब 5 साल से अटकी हुई है। कई गांवों में मुआवजा वितरण और सीमांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकी हैं, जिससे निर्माण कार्य तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
अब स्थिति यह है कि इस रेल लाइन को पूरा करने का लक्ष्य बढ़ाकर वर्ष 2030 कर दिया गया है। परियोजना में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के लोगों को रेल कनेक्टिविटी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: AIIMS Bhopal की भूलभूलैया से राहत!, GPS से मिलेगा डॉक्टर तक पहुंचने का सही रास्ता
खर्च हो चुकें हैं 2 हजार करोड़
इस परियोजना (Indore-Budhni New Railway Line) को वर्ष 2016-17 में स्वीकृति मिली थी और निर्माण कार्य 2018 से शुरू किया गया। शुरुआत में इसे 2024-25 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन फंड की कमी, जमीन अधिग्रहण में देरी और स्थानीय स्तर की बाधाओं के कारण समयसीमा बढ़ाकर अब 2029-30 कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rewa News: मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति पर बार-बार पैसे मांगने का आरोप, संगठन मंत्री को लिखा पत्र
Indore-Budhni New Railway Line प्रोजेक्ट के लिए 7,400 रुपये स्वीकृत
करीब 7,400 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना पर अब तक लगभग 2,000 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं और कुल मिलाकर करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा इस सेक्शन का निर्माण तीन हिस्सों में किया जा रहा है, जिसमें मांगलिया से खेड़ी, खेड़ी से पीपलिया नानकर और पीपलिया नानकर से बुदनी तक का कार्य शामिल है।
