Madhya Pradeshनौकरी
शिक्षा विभाग का सख्त आदेश, 7 दिन छुट्टी ली तो जा सकती है नौकरी.
Education Department Strict Action: सात दिन गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग लेगा एक्शन. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी.


Education Department Strict Action: प्रदेश में अब से स्कूलों से अक्सर गायब रहने वाले शिक्षकों को लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भोपाल स्थित लोक शिक्षण संस्थान विभाग ने विभाग के नए Order के अनुसार अगर कोई शिक्षक लगातार
सात दिन बिना सूचना दिए अपनी Duty से अनुपस्थित रहता है तो उसकी सेवा सीधे समाप्त की जा सकती है. विभाग के इस फैसले ने शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा दी है.
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप ने स्पष्ट किया कि विभाग में Discipline सर्वोपरि है. हर सिस्टम की अपनी मर्यादा होती है. अगर शिक्षक ही जिम्मेदारी से काम नही करेंगें तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा. मंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि, किसी भी प्रकार की ढिलाई और मनमानी अब किसी भी हाल में स्वीकार नही की जाएगी.
Mauganj News: सीधी के बाद मऊगंज जिले में हाथियों की हलचल से मचा हड़कंप, जंगल विभाग मुस्तैद
7 दिन लगातार बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी. ऐसे में संबंधित अधिकारी को अनुपस्थिति की रिपोर्ट देना अनिवार्य है. इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने पर जवाबदेही तय करनी होगी.
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया सरपंच