मध्य प्रदेश के 35 लाख छात्रों को राहत, DigiLocker पर आएंगी मार्कशीट-डिग्री!

MP Education News: मध्य प्रदेश राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों से 2021 और 2025 के बीच स्नातक पूरा करने वाले लगभग 30 से 35 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी कमियों के कारण जो मार्कशीट, डिग्री और क्रेडिट रिकॉर्ड पहले डिजीलॉकर (DigiLocker) और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए थे उन्हें अब अपलोड किया जाएगा। इस पहल से स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा करने वाले छात्र अपने जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
31 जनवरी 2027 तक अपलोड होंगे शैक्षणिक रिकॉर्ड
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा विभागों ने राज्य के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने पास मौजूद अधूरे रिकॉर्ड को तुरंत अपलोड करें। इस फैसले से उन छात्रों को सीधा फायदा होगा, जिन्होंने राज्य के 19 विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और स्वशासी महाविद्यालयों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। यह सुविधा मध्य प्रदेश में पहले ही लागू की जा चुकी है और 31 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। शिक्षण संस्थानों द्वारा रिकॉर्ड अपलोड करने के बाद स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा छात्रों की मार्कशीट और डिग्री उनके APAAR ID से जुड़ जाएंगी, जिससे वे डिजीलॉकर के जरिए इन दस्तावेजों को देख सकेंगे।
Read Also: Khargone Accident: ट्रैक्टर-बाइक की भीषण भिड़ंत, चचेरे भाई-बहन की मौत
नौकरी और आगे की पढ़ाई के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर
इस सुविधा के आने से छात्रों को नौकरी के आवेदन, उच्च शिक्षा में प्रवेश, शैक्षणिक क्रेडिट ट्रांसफर या दस्तावेजों के सत्यापन जैसे कामों के लिए बार-बार अपने विश्वविद्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जनवरी की समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
तकनीकी समस्या आने पर यहां मिलेगी मदद
तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार से शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक वर्चुअल सपोर्ट सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। यदि डिजीलॉकर या APAAR ID में जानकारी अपडेट नहीं होती है, तो छात्र हेल्पलाइन नंबर 1800-889-3511 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक सपोर्ट पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। तकनीकी सीमाओं के कारण डेटा अपलोड रुका
केंद्र सरकार के जोनल कोऑर्डिनेटर अभिनव शर्मा के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष से जुड़ी बाधाओं के कारण शिक्षण संस्थान 2021–2024 शैक्षणिक वर्षों का डेटा अपलोड नहीं कर पाए। इसके बाद जून 2026 से 2025 शैक्षणिक वर्ष के परीक्षा डेटा को अपलोड करने का काम भी रुक गया। शिक्षण संस्थानों के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने के बावजूद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और डिग्रियां प्राप्त नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा छात्रों को अपने एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) खाते में अपने शैक्षणिक क्रेडिट जोड़ने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
Read Also: जम्मू-कटरा हाईवे पर मौत बनकर खड़ा था ट्रक! रतलाम के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत





