Madhya Pradesh

जम्मू-कटरा हाईवे पर मौत बनकर खड़ा था ट्रक! रतलाम के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जम्मू-कटरा हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में रतलाम के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रतलाम के रियल एस्टेट व्यवसायी करमजीत सिंह संधू (52), उनकी पत्नी और उनका 22 वर्षीय बेटा शामिल हैं, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे शहर और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

नो-पार्किंग जोन में खड़े ट्रक से टकराई कार

यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह जम्मू-कटरा हाईवे पर हुई। खबरों के अनुसार परिवार की गाड़ी एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। ट्रक नो-पार्किंग जोन में खड़ा था और वहां कोई चेतावनी संकेत भी नहीं लगे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और करमजीत सिंह संधू, उनकी पत्नी और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ हुआ तीनों का अंतिम संस्कार, परिवार में मातम

इस भीषण हादसे के बाद तीनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया जिसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। माता-पिता और बड़े बेटे को खोने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिवार के बचे हुए सदस्य जिनमें दादा-दादी और एक छोटा बेटा शामिल हैं गहरे सदमे और दुख में हैं। अपनों को खोने के गम ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Read Also: रीवा में तेज रफ्तार थार ने मचाया तांडव, युवक की मौत; तीन पहियों पर 2 KM तक दौड़ती रही गाड़ी

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!