Latest NewsMadhya Pradesh

Dhar Lokayukt Action: किसान से रिश्वत मांगना पड़ा भारी, 4 हजार रुपये की र्रिश्वत लेते लाइनमैन को लोकायुक्त ने दबोचा

WhatsApp Group Join Now

Dhar Lokayukt Action: मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार विरोधी एक कार्रवाई के दौरान, लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बड़नगर ग्रामीण कार्यालय में तैनात लाइनमैन सौरभ कुमार जैन को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि उसने एक किसान के अस्थायी बिजली कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन में बदलने के बदले 20000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार लाइनमैन पहले ही 15,000 रुपये ले चुका था।

बिजली कनेक्शन स्थायी करने के बदले मांगी रिश्वत

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, बदनावर तहसील के बालोदा माझी के रहने वाले राजेश दास (38) ने अपने पिता के नाम पर दर्ज अस्थायी बिजली कनेक्शन को स्थायी कनेक्शन में बदलने के लिए लाइनमैन सौरभ कुमार जैन (35) को एक आवेदन और जरूरी दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि करीब तीन महीने पहले लाइनमैन ने इस काम को करने के लिए 20000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत के मुताबिक आरोपी लाइनमैन पहले ही 10000 रुपये नकद और 5000 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ले चुका था। वह किसान पर बाकी बचे 4000 रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर राजेश दास 22 अक्टूबर को इंदौर स्थित लोकायुक्त कार्यालय पहुंचे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

Read Also: Annuppur Accident News: लोको ट्रेन और पिकअप में भीषण टक्कर, ड्राईवर की मौत, 6 घायल

लोकायुक्त ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर मामले की गुप्त रूप से जांच की गई। जांच के दौरान जब रिश्वत की मांग की पुष्टि हो गई तो शुक्रवार 23 अक्टूबर को लोकायुक्त इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने एक योजना बनाई और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पहले से बनी योजना के तहत लोकायुक्त की एक टीमजो पहले ने लाइनमैन सौरभ कुमार जैन को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया, जब किसान राजेश दास ने बड़नगर स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर में उसे 4000 रुपये दिए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Read Also: Jhabua News: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, एक ही परिवार के होने की जानकारी 

जरूर पढिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!